समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर से ज्वेलरी शॉप में ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां एक शातिर महिला ने चालाकी से दूसरी महिला के सोने के झुमके उड़ा लिए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब पुलिस और स्थानीय लोग फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने में जुटे हैं.