परिसीमन का मतलब होता है चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं को पुनः निर्धारित करना. जब किसी क्षेत्र की सीमाएं पहले से तय होती हैं और फिर उन्हें बदलकर नए क्षेत्रों का निर्माण किया जाता है ताकि अधिक सीटें बनाई जा सकें, तब इस प्रक्रिया को परिसीमन कहते हैं. यह निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की प्रक्रिया है जो कि चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होती है. इससे चुनाव प्रणाली बेहतर होती है और सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है.