बंगाल में बुधवार को कई महत्वपूर्ण जिलों में वोटिंग जारी है, जिसमें कोलकाता के नॉर्थ और साउथ इलाके सहित हावड़ा, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्दवान जिले शामिल हैं. कोलकाता में कुल 11 सीटें हैं जबकि हावड़ा में 16, नदिया में 17, उत्तर 24 परगना में 33, दक्षिण 24 परगना में 31, हुगली में 18 और पूर्वी बर्दवान में 16 सीटें शामिल हैं.