मोनालिसा, जो पहले प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचती थीं और उनका वीडियो वायरल हुआ था, अब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं. उनकी फिल्म 'थे डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. लॉन्च के दौरान मोनालिसा ने अपनी भावुकता जताई और बताया कि वे अपनी पहली फिल्मी कमाई से वहां लड़कियों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं.