बीएमसी के दो सौ सत्ताईस सदस्यों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का स्थान पाया है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को उनतीस सीटें मिली हैं. बहुमत के लिए एक सौ चौदह सीटें जरूरी थीं, लेकिन महायुती को कुल एक सौ अठारह सीटें मिलीं. मेयर पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना में खींचतान जारी है. बीजेपी चाहती थी कि सभी महायुती पार्षद एक साथ ग्रुप रजिस्ट्रेशन कराएं, पर दोनों ने अलग-अलग ग्रुप रजिस्ट्रेशन कराया.