कौशांबी जिले में दो दिन पहले हुई अधेड़ व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी. आरोपी मृतक की बेटी को भगा ले गया था, जिसको लेकर मृतक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.