उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और चुनावी तैयारियाँ जोर पकड़ रही हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में एक कार्यक्रम के दौरान बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे की तर्ज पर स्पष्ट बयान दिया है. वे कहते हैं कि जाति के नाम पर बांटने वालों के बहकावे में नहीं आना चाहिए क्योंकि देश के दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं. उन्होंने सनातन धर्म और देश की मजबूती को जोड़ते हुए कहा कि अगर सनातन कमजोर होगा तो देश भी कमजोर होगा और इस स्थिति को कभी नहीं होने देना चाहिए.