बहराइच में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और गोलीकांड की आग ठंडी होने का नाम नहीं ले रही. राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की मौत के बीच दोनों ही समुदाय आपस में धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगा रहे हैं. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत रिलीजियस सेंटिमेंट्स से खिलवाड़ पर कड़ी सजा का प्रावधान है.