ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को तीखी बहस देखने को मिली. अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों का रूस और चीन से सीधा टकराव हो गया. अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त कदमों और प्रतिबंधों को सही ठहराने की कोशिश की.