अगर आज आपकी कोई परीक्षा है तो घी खाकर घर से बाहर निकलें. इससे आपकी सफलता की संभावना बढ़ेगी. इंटरव्यू के दिन लौंग खाकर निकलना भी लाभदायक होता है जिससे सफलता मिलती है. महत्वपूर्ण मीटिंग से पहले हनुमान चालीसा पढ़ना आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा. यदि आपको डॉक्टर के पास या हॉस्पिटल जाना है तो चंदन का तिलक लगाकर जाएं, इससे आपका काम सही तरीके से होगा. बड़ी खरीदारी जैसे वाहन, भूमि, भवन या आभूषण लेने से पहले नीला रुमाल साथ रखना फायदेमंद होता है. ये सरल उपाय आपके दिन को सफल बनाने में मददगार साबित होंगे.