अगर आज आपकी परीक्षा है तो गुड़ खाकर घर से जाएं, इससे सफलता मिलेगी। इंटरव्यू से पहले हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें ताकि आपमें आत्मविश्वास बढ़े। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें, इससे आपका काम बन जाएगा। यदि आपको डॉक्टर के पास या हॉस्पिटल जाना है तो रोली का तिलक लगाएं, इससे आपकी सेहत में सुधार होगा। वाहन, भूमि, भवन या आभूषण खरीदने के दौरान लाल रुमाल अपने साथ रखें, इससे आपको लाभ होगा।