अगर आज आपकी परीक्षा या इंटरव्यू है तो गुड़ खाकर जरूर जाएं जिससे सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मीटिंग हो तो हनुमान जी को लाल फूल अर्पित कर जाएं, इससे आपका काम सफल होगा। डॉक्टर या अस्पताल जाने पर सिंदूर का तिलक लगाकर जाएं ताकि स्वास्थ्य में सुधार हो। अगर वाहन, भूमि, भवन या आभूषण की बड़ी खरीदारी करनी हो तो नारंगी रंग का रुमाल साथ लेकर जाएं जिससे आपको लाभ होगा.