यूपी के हमीरपुर जिले के कुर्रा गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक पर सवार रागिनी नीलम और तेजप्रताप अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए राठ कस्बा में लहंगा बुक करने जा रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार वाली कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.