काशी में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 15 फरवरी को होने वाले शिव-पार्वती विवाह के अवसर पर काशी में उत्सव का माहौल है. शिव बारात को लेकर काशीवासियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी कड़ी में ठेठ भोजपुरी अंदाज में शिव-पार्वती विवाह के निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं.