दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई. कार अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकराई और बीएमडब्ल्यू कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. यह हादसा राजस्थान के अलवर जिले के पास हुआ. दुर्घटना के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका है.