सिरमौर जिले के सांग्र क्षेत्र के लगन गांव में एक सन्यासी के बाल और दाढ़ी जबरन काटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। सन्यासी ने एक्टिंग पंचायत प्रधान और कांग्रेस नेता सतपाल तोमर सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों का कहना है कि सन्यासी नशे और अनुचित गतिविधियों में लिप्त था, जबकि सन्यासी का आरोप है कि उन पर हमला और धार्मिक अपमान किया गया।