विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में ईरान युद्ध को लेकर सदन में बताया कि कोच्चि में एक ईरानी जहाज डॉक हुआ, 28 फरवरी को ईरान ने क्षेत्र के तीन जहाजों को बंदरगाहों पर डॉक करने की अनुमति मांगी थी, जो 1 मार्च को मंजूर हुई. IIS लवान ने 4 मार्च को कोच्चि में डॉक किया. जहाज का क्रू वर्तमान में भारतीय नौसेना सुविधाओं में है.