पोक्सो मामले में प्रयागराज पुलिस ने शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वर आनंद को पूछताछ के लिए नोटिस देने की संभावना जताई है। इस केस में पीड़ित का मेडिकल जांच और बयान दर्ज हो चुका है। सूत्रों के अनुसार पीड़ितों के कलमबंद बयान और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों शिष्यों ने यौन उत्पीड़न के बयान दोहराए हैं।