वाराणसी में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बनारसी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है. बनारसी यादव एक सुपारी किलर था जिसकी तलाश कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड में की जा रही थी. उस पर दो दर्जन से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और पुलिस को मौके से दो पिस्तौल तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ.