पाकिस्तान में इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ है. इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस के खुरासान प्रांत ने ली है. शिया समुदाय के नेता आरोप लगा रहे हैं कि यह हमले पाकिस्तान के अंदर शिया समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत और कट्टरपंथी साजिश का हिस्सा हैं. इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ कड़े बयान दिए हैं.