ओमान के विदेश मंत्री बदरल बुसैदी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि इस युद्ध की शुरुआत ईरान ने नहीं की थी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस युद्ध को रोकने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो इससे क्षेत्रीय और वैश्विक हालात गंभीर रूप से प्रभावित होंगे. खाड़ी के देशों से युद्ध को लेकर अब धीरे धीरे आवाज़ें उठने लगी हैं.