अमेरिका-ईरान में जारी टेंशन के बीच अब हालात ऐसे हो गए हैं कि होर्मुज से कोई भी जहाज बाहर नहीं जा पा रहा है. दुनिया में ईंधन की कमी हो चुकी है और महंगाई में काफी वृद्धि हो गई है. इन सब कारणों की वजह से एक बार फिर से महायुद्ध की संभावना भी बढ़ती जा रही है. यह स्थिति वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव बढ़ा रही है और इसके प्रभाव से रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है.