नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां दिन दहाड़े लूट के दौरान साठ साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले बुजुर्ग को गला दबा कर बेहोश किया और फिर दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी नकदी लूट कर फरार हो गए। मृतक को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।