कौशांबी जिले में 15 साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. यह मामला चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गांव के रामानंद खेत की ओर जा रहे थे.