मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. लगभग बीस से बाईस किलोमीटर लंबा यह जाम एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार बनाते हुए दिख रहा है. इस स्थिति के पीछे एक टैंकर के पलटने की घटना बताई जा रही है. महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अंतर्गत इस एक्सप्रेसवे का संचालन होता है जो करीब पचानवे किलोमीटर लंबा है और यह मुंबई को पुणे से जोड़ता है.