मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने गृह जिले सीहोर में एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. एक कार्यक्रम में जब मंत्री ने देखा कि महिलाओं की उपस्थिति कम है तो उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को निर्देश दे दिए कि जो लाडली बहनें कार्यक्रम में नहीं आतीं, उनके नाम योजना से काट दिए.