मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58) ने अपने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि बुधवार तड़के वे चुपचाप घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे. बाद में खेत के पास उनकी चप्पल मिलने पर तलाश शुरू की गई.