मिशन मौसम प्रोजेक्ट में देश एक क्लाउड चैंबर बनाने जा रहा है ताकि मौसम पर किसी हद तक कंट्रोल पाया जा सके. यह चैंबर एक तरह का रिमोट कंट्रोल होगा, ताकि मांग या जरूरत के मुताबिक बारिश घटाई या बढ़ाई जा सके, साथ ही मौसम से जुड़ी कई और घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा. फिलहाल सिर्फ अमेरिका, रूस, चीन और कुछ यूरोपीय देशों के पास ये सिस्टम है.