मथुरा के वृंदावन स्थित ग्रीन बुड होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. होटल में कार्यक्रम चल रहा था और मेहमान मौजूद थे, तभी आग भड़क उठी. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग जान बचाने के लिए होटल से बाहर भागते नजर आए.