कोलकाता उत्तर में वोटिंग से पहले बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं. 24 घंटे में 1095 और कुल मिलाकर 36 घंटे में 1543 लोगों को सुरक्षा कारणों से हिरासत में लिया गया है. इन लोगों पर यह शंका जताई जा रही है कि वे वोटिंग के माहौल को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और उचित कदम उठा रही हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.