जॉइंट सीपी मधुर वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उपद्रव करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी और बॉडी कैम के जरिए जांच की जा रही है। मामले में दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और यह जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई है।