ईरान ने होर्मुज जलसंधि से आवाजाही रोक दी है, जिसके बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इस क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी. अमेरिका की नौसेना को तैनात कर दिया गया है जिससे अब होर्मूज से कोई जहाज निकल नहीं पा रहा है. इस वजह से वैश्विक स्तर पर ईंधन की कमी पैदा हो गई है और महंगाई में बढ़ोतरी हुई है. इन हालात के कारण विश्व में एक बार फिर से महायुद्ध की आशंका बढ़ गई है.