इन्दौर में एमबीए की छात्रा की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने छात्रा को गिफ्ट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पियूष धामनोतिया को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी छात्रा को कमरे में जाते देखा गया है। वारदात के बाद आरोपी गोवा से मुंबई भागा था जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था। इस मामले की जांच अभी भी चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।