इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकल गली में एक फ्लैट से युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों ने कमरे से लगातार दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची और बंद फ्लैट का दरवाजा खुलवाया, जहां अंदर युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला.