जब ये सभी घटनाएं मेरे सामने आईं तो मेरे पास कई लड़कियों के नंबर थे और मैंने उनसे मिलकर बात की. मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं जो बताते हैं कि कैसे कुछ लोगों ने लड़कियों को प्रेम जाल में फँसाकर उनसे धोखा किया. कुछ लड़कियाँ ऐसी भी हैं जिनकी कोई खबर नहीं मिल पाई कि उन्हें कहाँ ले जाया गया, क्योंकि उन्हें देह व्यापार के लिए बेच दिया गया है.