होटल मालिक का कहना है कि पिछले सात दिन से जो समस्या चल रही है उसके बारे में सरकार को पूरी जानकारी है. हमारे आमदार, खासदार और कॉर्पोरेटर सभी इस घटना से परिचित हैं लेकिन उन्होंने न तो हमें इस बारे में कोई चेतावनी दी और न ही हमारे साथ संपर्क किया. योजना बनाने का अवसर भी हमें नहीं मिला. यह बेहद दुखद है कि हम हॉकर्स के मुद्दे पर जोरशोर से बात कर देते हैं जबकि कानूनी दुकान और उससे जुड़ी सुविधा जो हमें पगार और सुविधाएं देती है, उसके बारे में हमारे प्रतिनिधि पूरी तरह से चुप हैं.