गुड़ी पड़वा के पवित्र अवसर पर नागपुर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने इस शुभ दिन पर तमाम हिंदुस्तानियों को शुभकामनाएं दी. इस दिन हिंदू नववर्ष का स्वागत किया जाता है और नई उमंगों के साथ आने वाले समय की खुशियां बांटी जाती हैं.