आज पूर्णिमा की तिथि है और साथ ही हनुमान जी का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है. इस पावन दिन पर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है. साथ ही आज किसी निर्धन व्यक्ति को सफेद वस्तुओं का दान करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा. इस दिन के धार्मिक महत्व को समझते हुए दान-पुण्य करना अत्यंत आवश्यक है. इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.