यूपी के हमीरपुर के राठ इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बारात की कार रोककर जमकर तांडव मचाया. कैथा गांव के अंबर और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूल्हे मुन्नीलाल का सिर फोड़ दिया और कार के शीशे तोड़ दिए. इस बर्बरता की चपेट में दूल्हे के भाई और मासूम बच्चे भी आए.