अगर हम भारत में उन अनाजों पर नजर डालें जो देश में आयात नहीं हो पाएंगे, तो इससे भारतीय किसानों को काफी लाभ होगा। मक्का, चावल, जवार, आटा, मैदा, कांगनी, कोपरा, गेहूं और रागी जैसे महत्वपूर्ण अनाज और उत्पाद ऐसे हैं जो अमेरिका से भारत में नहीं आयेंगे। इस वजह से स्थानीय किसानों को बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी उपज की कीमतों में सुधार होगा।