भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. महीने के आखिरी कारोबारी दिन जारी नए रेट्स के मुताबिक सोना और चांदी दोनों में मामूली तेजी दर्ज की गई है. हालांकि कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं. निवेशकों और खरीदारों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर टिकी हुई है.