समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर घीर गांव में जयमाला के वक्त शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका स्टेज पर पहुंच गई. दुल्हन वरमाला पहनाने ही वाली थी कि महिला ने दूल्हे का कॉलर पकड़कर आरोप लगाया कि वह छह साल से उसके साथ रिलेशनशिप में है और धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है.