देहरादून के चकराता इलाके में एक पुराना लकड़ी का मकान भीषण आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैल गई कि मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लकड़ी के कारण आग ने विकराल रूप पकड़ लिया, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। लोगों ने इस घटना का वीडियो और तस्वीरें बना कर साझा किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।