दिल्ली के गाजीपुर और बवाना इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। गाजीपुर पेपर मार्केट में हाशिम बाबा गैंग के दो बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं बवाना में राजेश बवानिया गैंग के सदस्य अंकित मान घायल होकर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों जगहों से असलहे और संदिग्ध सामान बरामद किया है जिसमें दोनों गैंग के लोगों के पास से पिस्तौल शामिल हैं।