जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में मंगलवार सुबह गली में टेंपो लाने को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद जानलेवा साबित हुआ. जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी विजेंद्र सिंह के पड़ोसी छोटे लाल सैनी ने उज्जैन भेजने के लिए टेंपो ट्रैवलर बुलाया था. गली संकरी होने के कारण विजेंद्र सिंह के परिवार ने वाहन अंदर लाने से मना कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई.