रमजान के पवित्र महीने के बाद ईदउलफितर का त्योहार बड़े उत्साह और खुशियों के साथ मनाया जाता है. 2026 में ईद की तारीख चंद्र दर्शन पर निर्भर करेगी क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर चंद्र आधारित होता है. भौगोलिक स्थितियों के कारण अलग-अलग देशों में चांद दिखने के समय में अंतर होता है. खाड़ी के देशों में जैसे सऊदी अरब और यूएई में चांद भारत से एक दिन पहले दिखता है, इसलिए भारत में ईद अक्सर एक दिन बाद मनाई जाती है।.19 मार्च, 2026 को सऊदी अरब में चांद दिखने की संभावना है जिससे वहां 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी. वहीं भारत में 20 मार्च की शाम चांद देखने के आधार पर 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी.