टीवी एक्टर मोहित मलिक फेमस सीरियल डोली अरमानों की में सम्राट सिंह राठौड़ का किरदार निभा चुके हैं. उन्हें आज भी उस कैरेक्टर से जाना जाता है. हाल ही में एक बातचीत में मोहित बोले- डोली अरमानों की शो को पहले रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि पता चला कि वो एक पत्नी की पिटाई करने वाला और घटिया आदमी का कैरेक्टर है. हालांकि बाद में पत्नी ने उन्हें शो करने के लिए पुश किया तो वो मान गए.