देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत पहली बार वह टीम बन गई है जिसने तीसरी बार आईसीसी चैंपियनशिप जीती है. भारत ने इस उपलब्धि के साथ कई रिकॉर्ड बनाए हैं. भारतीय टीम की इस बड़ी सफलता के लिए उन्हें दिल से बधाई दी जानी चाहिए. आज विधानसभा और विधान परिषद में भारतीय टीम को बधाई देने वाला प्रस्ताव रखा जाएगा, जिससे इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान हो सके.