पुलिस ने जनक पुलिस थाने में ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, जो पूरी रात पीड़ित परिवार को गुमराह करती रही. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे एक युवक की जान बचाई जा सकती थी.