दिल्ली की कनॉट प्लेस से एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की हत्या कर दी गई. बताया गया है कि खाना डिलीवरी करने वाले युवकों और शिवम के बीच मामूली विवाद के बाद युवकों ने शिवम पर हेलमेट से हमला किया. इस हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.